पंजाब किंग्स की टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33 रन से हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी बेहद खराब रही थी. ऐसे में टीम उस मुकाबले को भूलाकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
...