पंजाब किंग्स की टीम का इस साल शानदार प्रदर्शन कर रही है. पंजाब किंग्स ने 11 मैच खेले हैं, इसमें से सात जीते हैं और तीन हारे, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा था. 15 अंकों के साथ पंजाब पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. दूसरी तरफ, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी मजबूत नजर आई है लेकिन धर्मशाला में दिल्ली के गेंदबाज पंजाब के सामने घुटने टेकते नजर आए थे.
...