लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और शून्य पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पाकिस्तान की टीम ने 31 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान सिदरा अमीन ने 94 गेंदों पर आठ चौके लगाए. सिदरा अमीन के अलावा मुनीबा अली ने 44 रन बटोरे.
...