पहले वनडे में मेज़बान पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था. पहले मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला लिया और अच्छी शुरुआत की. मुनिबा अली (76) और सिद्रा अमीन (121) की शानदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने 2 विकेट और तु्मी सेखुखुने ने 1 विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एकतरफा अंदाज़ में मैच जीत लिया.
...