लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 45 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पाकिस्तान की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा नाबाद 38 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान मोहम्मद नवाज ने 24 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. मोहम्मद नवाज के अलावा हुसैन तलत ने नाबाद 32 रन बटोरे.
...