इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 10 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 123 रन तक लेकर गए.
...