पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. टीम के लिए साहिबजादा फरहान शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में 283 रन बना चुके हैं, जबकि शाहीन अफरीदी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन पथुम निसांका और कुसल मेंडिस जैसे बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं, जबकि महीश तीक्ष्णा गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे.
...