बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शान्तो संभाल रहे हैं. बांग्लादेश की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. टीम में स्पिन गेंदबाज तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मेराज़ अहम भूमिका निभा सकते हैं. अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम की वापसी से टीम का मध्यक्रम मजबूत हुआ है. बांग्लादेश फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में आठवें स्थान पर है.
...