पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 227 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से ब्रुक हॉलिडे ने सबसे ज्यादा 69 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ब्रुक हॉलिडे ने 104 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के लगाए. ब्रुक हॉलिडे के अलावा कप्तान सोफी डिवाइन ने 63 रन बनाए.
...