न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 35.2 ओवरों में महज 223 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 135 रनों की शानदार पारी खेली. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 224 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 36.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
...