इस रोमांचक मुकाबले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 56 रन के स्कोर पर टीम के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और जेमी ओवरटन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 143 रन तक लेकर गए.
...