चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कॉनर एस्टरहुइज़न ने सबसे ज्यादा 57 रनों की शानदार पारी खेली.
...