लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 28 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. नामीबिया की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.नामीबिया की तरफ से ज़ेन ग्रीन ने सबसे ज्यादा नाबाद 30 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान ज़ेन ग्रीन ने 23 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के लगाए. ज़ेन ग्रीन के अलावा कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 21 रन बटोरे.
...