दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जैसे ही बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिजुर रहमान को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जेक फ्रेजर मैकगर्क की जगह टीम में शामिल किया, उसके कुछ ही घंटों बाद यह फैसला विवादों में घिर गया. दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं दिया गया, जिसके चलते मुस्ताफिजुर को तुरंत टीम छोड़नी पड़ी और वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) रवाना हो गए
...