मुंबई इंडियंस की टीम को स्टार युवा गेंदबाज अश्वनी कुमार ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा अश्वनी कुमार, दीपक चहर और मिशेल सैंटनर ने एक-एक विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 177 रन बनाने थे.
...