इस रोमांचक मुकाबले में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पेशावर जाल्मी की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद टॉम कोहलर-कैडमोर और मोहम्मद हारिस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 80 रन के पार ले गए.
...