पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के इस एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद अहम है. हैदराबाद किंग्समेन ने इस सीजन की शुरुआत लगातार चार हार के साथ की थी, लेकिन टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. टीम को एक मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ सिर्फ 80 रन पर ऑलआउट होना पड़ा था, जिससे नेट रन रेट पर असर पड़ा.
...