मुंबई इंडियंस महिला के लिए साल 2025 किसी सपने से कम नहीं रहा. मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने दूसरे डब्ल्यूपीएल के खिताब पर कब्ज़ा किया और फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स महिला को 8 रनों के बेहद क़रीबी अंतर से हराया. उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अंत तक दबाव बनाए रखा और रोमांचक जीत दर्ज की. दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के लिए पिछला सीज़न मिला-जुला रहा.
...