भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने T20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा है कि, 'हमारे देश में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए हम टूर्नामेंट को यूएई में स्थानांतरित कर सकते हैं. हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है. हम जल्द ही अंतिम निर्णय लेंगे.'
...