क्रिकेट और आईपीएल फैंस के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है। महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन यानी आईपीएल 2026 में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइज़ी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि 43 वर्षीय धोनी ने अब तक टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है.
...