पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम लगातार छह मुकाबले हार चुकी है. ऐसे में पंजाब किंग्स वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी. बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, कूपर कॉनॉली और शशांक सिंह मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
...