आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मोहसिन खान अहम भूमिका निभा सकते हैं.
...