लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. बल्लेबाजी में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
...