टाटा आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला आज यानी 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इकाना स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है. इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिन गेंदबाज हावी होने लगते हैं. पिछले कुछ मुकाबलों में यहां बल्लेबाजों ने भी जमकर रन बनाए हैं.
...