इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के तीसरे मुकाबले में रविवार यानी आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम सात बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे से किया जाएगा.
...