पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 26वें मुकाबले में लाहौर कलंदर्स का सामना क्वेटा ग्लैडिएटर्स से 17 अप्रैल को होगा. लाहौर कलंदर्स ने इस सीजन में अब तक 5 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है और टीम अंक तालिका में निचले पायदान पर है. वहीं, क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 6 मैचों में 2 जीत हासिल की है और टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
...