लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 11-11 की बराबरी पर है. नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है और मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी हो सकती है. ओस भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है.
...