कुलदीप की यह गेंदबाज़ी उनके करियर में चौथी बार है जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में चार विकेट चटकाए. इससे पहले वह 2018 में केपटाउन और ग्क़्वेरहा में ऐसा कर चुके हैं और 2022 में दिल्ली में भी उन्होंने चार विकेट लिए थे. इस उपलब्धि के साथ कुलदीप ने स्पिनरों में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक वह महान शेन वॉर्न और युजवेंद्र चहल के साथ साझा कर रहे थे.
...