युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 10.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 32 रन खर्च कर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए. इसके अलावा टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन, इशांत शर्मा ने दो और मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला. इस जीत में मोहम्मद सिराज ने अहम रोल निभाया. मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में भी शानदार गेंदबाजी की और चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
...