शारजाह में शुक्रवार की शाम होने वाले अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान मुकाबले के दौरान मौसम साफ और उमस भरा रहने की उम्मीद है. मैच के समय अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. हवा की रफ़्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी, जबकि आर्द्रता 58 प्रतिशत के आसपास रहेगी. ऐसे हालात खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं.
...