इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन का खेल इंडिया ए के नाम रहा. पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाए जाने के बावजूद इंडिया ए ने 83 ओवरों में 7 विकेट खोकर 319 रन बना लिए हैं. स्टंप्स के समय तनुष कोटियन (5*) और अंशुल काम्बोज (1*) क्रीज़ पर मौजूद थे.
...