इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी खोई हुई लय वापस पाने के इरादे से उतरेगी. टीम को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी, जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को भी पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और टीम वापसी करना चाहेगी.
...