पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 83 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 49 गेंदों पर छह चौके और छह छक्के लगाए. प्रभसिमरन सिंह के अलावा घातक सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 69 रन बनाए.
...