आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 1 मुकाबले में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा था. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में फिन एलन, रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी अहम भूमिका निभा सकते हैं.
...