वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी किरोन पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ छह गेंद में छह छक्के लगाते हुए इतिहास रच दिया है. दरअसल वह इंटरनेशनल क्रिकेट में छह गेंद पर छह छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पोलार्ड से पहले यह कारनामा भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह और पूर्व अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने किया था.
...