डेविड वॉर्नर की कप्तानी में कराची किंग्स इस सीज़न में अब तक दो जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. उनकी टीम ने मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स को हराया था, लेकिन इसके बाद उन्हें लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है.
...