मुल्तान सुल्तान की ओर से गेंदबाजी में उबैद शाह ने 4 ओवर में 49 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि डेविड विली और कर्टिस कैम्फर को 1-1 विकेट मिला. मुल्तान सुल्तान के सामने 205 रनों का टारगेट था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 34 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.
...