कराची किंग्स की टीम में जेसन रॉय, रीज़ा हेंड्रिक्स और खुशदिल शाह जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में हसन अली और एडम जाम्पा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पेशावर जाल्मी की टीम में बाबर आजम, मोहम्मद हारिस और कुसल मेंडिस जैसे बल्लेबाज हैं, जो तेजी से रन बना सकते हैं. गेंदबाजी में सुफियान मुकीम और अली रज़ा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
...