⚡घरेलू क्रिकेट के इतिहास में जयदेव उनादकट के नाम जुड़ा सुनहरा रिकार्ड, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने गेंदबाज़
By Naveen Singh kushwaha
अनुभवी बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ उनादकट टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि दिल्ली के बल्लेबाज़ नितीश राणा को हिट-विकेट आउट कर हासिल की, जिसके साथ ही उनके नाम कुल 121 विकेट हो गए.