वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे हैं दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया हैं. जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में कम से कम 50-50 मैच खेले हैं. जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो गए.
...