लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए. इंग्लैंड की टीम ने महज 17.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से फिलिप साल्ट ने सबसे ज्यादा 89 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फिलिप साल्ट ने 46 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए.
...