⚡आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में नीदरलैंड्स 110 पर ढेर, आयरलैंड को मिला आसान लक्ष्य, अर्लीन केली ने खोला पंजा
By Naveen Singh kushwaha
नीदरलैंड्स महिला टीम महज़ 18.5 ओवर में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह निर्णय कारगर साबित नहीं हुआ. टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही और कोई भी साझेदारी लंबे समय तक टिक नहीं सकी.