⚡राजस्थान रॉयल्स ने Chris Morris को सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बनाया, 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा
By IANS
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया.