इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में रोमांच चरम पर होगा और चमचमाती ट्रॉफी के लिए सभी टीमें जोर लगाएंगी. पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम किया था. मिनी ऑक्शन के बाद इस बार कई टीमों में बदलाव देखने को मिला है, जिससे मुकाबले और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.
...