इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट के पहले चरण के 20 मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान भी किया जा चुका है. इस दौरान सभी 10 टीमें लगभग 4-4 मैच खेलेंगी. वहीं पहले चरण में 4 दिन डबल-हेडर मुकाबले भी खेले जाएंगे. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.
...