आईपीएल 2021 में शानदार गेंदबाजी करने के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स ने आवेश खान को रिटेन नहीं किया. आवेश ने पिछले सीजन में 24 विकेट चटकाए थे. ऐसे में आवेश खान को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियन भी पीछे नहीं हटना चाहेगी. जसप्रीत बुमराह के जोड़ीदार के रूप आवेश एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.
...