देश में दिन प्रतिदिन बढ़ते कोरोना वायरस महामारी से आईपीएल के 14वें सीजन पर भी खतरा मंडराने लगा है. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से विदेशी खिलाड़ी डरे हुए हैं. खिलाड़ियों को डर है कि अन्य देशों द्वारा भारतीय हवाई यात्रा पर लगाए जा रहे प्रतिबंध से वह कहीं यहीं न फसें रह जाए. ऐसे में कई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2021 को छोड़कर अपने देश वापिस जा चूके हैं.
...