आरसीबी पिछले मैच में हैदराबाद के हाथों मिली हार को भुलाकर आज के मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद आरसीबी का अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना थोड़ा और मुश्किल हो गया है. आरसीबी के 16 अंक है और नेट रनरेट भी सीएसके से कम है. अगर आरसीबी को टॉप 2 में अपनी जगह बनानी है तो उसे दिल्ली को बड़े अंतर से हराना होगा.
...