सोमवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 4 विकेट से हराने के बाद दूसरे क्वालीफीयर में अपनी जगह बनाई है. आरसीबी ने सात विकेट पर 138 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में कोलकाता ने दो गेंद बाकी रहते 139/6 रन बनाए. पहले क्वालीफायर में दिल्ली को सीएसके ने मात दी, लेकिन उनके पास एक मौका अभी और है.
...