पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल के लगातार चार सीजन में 500 या ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रविवार को खेले गए मुकाबले में राहुल ने आरसीबी के खिलाफ 39 रन की पारी खेलकर ये कारनामा किया. आईपीएल 2021 में केएल राहुल ने 12 मैचों में 528 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल ने पांच अर्धशतक ठोके है.
...